24 Apr 2024, 06:17:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत में दिवाली की धूम, मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने दी देशवाशियों को बधाई...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2020 7:48PM | Updated Date: Nov 14 2020 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 7वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाई और देशवाशियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।  देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।  दीपों के इस त्योहार पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। 
 
मान्यता है कि दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर बनी रंगोली से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामना जल्द पूरी करती हैं। अगर आप भी आज के दिन मां लक्ष्मी को झट से प्रसन्न कर लेना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर बनाएं रंगोली के ये खूबसूरत और आसान डिजाइन। रंगोली बनाने के लिए आप आटे, चावल के आटे, हल्दी, कुमकुम और रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल करके बहुत सुंदर रंगोली बना सकते हैं। 
 
दिवाली पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हैदराबाद में अपने परिवार के साथ दीप प्रज्वलित करते हुए हैं नजर आए।
14 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है। दिवाली के दिन बहुत ही शुभ योग है। आज दिवाली सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जा रही है। दरअसल महालक्ष्मी का पूजन अमावस्या के प्रदोष काल में किया जाता है, इसलिए इस बार 14 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने परिवार के साथ अपने आवास पर दीपक जलाते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की अपील पर बॉर्डर पर तैनात जवानों के लिए भी एक दीपक जलाया।
 
आज 14 नवंबर को चतुर्दशी तिथि 02:18 बजे दोपहर तक रही इसके बाद अमावस्या लग गई। यह अमावस्या तिथि 15 नवंबर को सुबह 10 बजे तक रहेगी। इसलिए 15 तारीख को सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि होने से इस दिन स्नान और दान करने का महत्व है। अमावस्या पर आयुष्मान योग 07:31 सुबह, सौभाग्य योग 03:16 सुबह, उसके बाद शोभन योग लग रहे हैं जो बहुत ही उत्तम हैं।  कार्तिक मास की अमावस्या पर स्नान और दान पुण्य का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन किए गए दान बहुत पुण्य मिलता है।
 
प्रधानमंत्री ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, 'सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में और अधिक प्रसन्नता और खुशहाली लाए। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें। बता दें आज दिवाली के मौके पर पीएम मोदी जैसलमेर बॉर्डर पर पहुंचे हुए हैं। जहां जवानों के साथ दिवाली मनाई है।
 
सोनिया गांधी ने दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को दिवाली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि 'आर्थिक मंदी और कोरोना महामारी के दौर में लोगों के जीवन में उजाला आए। सोनिया ने एक बयान में लोगों की दिवाली की बधाई देने के साथ यह आह्वान भी किया कि लोग प्रकाश पर्व को मनाने के साथ ही कोरोना वायरस संबधी दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'आर्थिक मंदी और कोरोना महामारी के दौर में लोगों के जीवन में उजाला आएगा और देश प्रगति, सद्भाव और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »