29 Mar 2024, 18:15:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2020 12:29PM | Updated Date: Nov 14 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग देश की सीमाओं पर मुस्तैद सैनिकों के प्रति सम्मान स्वरुप एक दीया अवश्य जलायें।

सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आज कई ट्वीट किये। उन्होंने लिखा, ‘‘दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है। आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो। खुशहाल दीपावली।’’    

सैनिकों के सम्मान में आज दीपावली पर एक दीया प्रज्वलित करने का आग्रह करते हुए सिंह ने लिखा, ‘‘दीपावली के इस अवसर मैं देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सभी सैनिकों, एवं उनके परिवारजनों को विशेष रूप से अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ। मैं देश के सभी सैनिकों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं पराक्रम को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना करता हूँ। सैनिकों को सलाम।’’    

उन्होंने कहा कि मैं देश के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को भी दीपावली की शुभकामनाएँ देता हूँ। उन्होंने देश की सुरक्षा और सेवा में अपना जीवन दिया है। भले ही अब वे सक्रिय सेवा में नहीं हैं पर देश के लिए कुछ भी करने का उनका जज्Þबा हमेशा कायम रहता है। रक्षामंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दीपावली पर सभी देशवासियों से एक आग्रह किया है कि भारत की रक्षा में लगे सभी सैनिकों के सम्मान में एक दिया अपने घर पर जलाना है। आप सभी आज एक दिया सैनिकों के लिए जरूर जलायें और सैनिकों के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति करें।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »