20 Apr 2024, 16:36:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिवाली से पहले बोले मोदी - इस त्‍यौहार एक दीया सैनिकों के नाम भी जलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2020 12:25AM | Updated Date: Nov 14 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों से ‘अन्धकार पर  प्रकाश की विजय’ के इस पर्व पर एक दीया देश के सीमा पर डटे जाबांज सैनिकों  के नाम जलाने की अपील की है। मोदी ने दीपावली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ट्वीट कर कहा - इस दिवाली, आइए एक दीया  सैनिकों के सम्मान में भी जलाएं। सैनिकों के अद्भुत साहस को लेकर हमारे  दिल में जो सम्मान है, उसे शब्दों में बखान नहीं किया जा सकता है। हम सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के भी आभारी हैं।
 
प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी साझा करते हुए कहा - साथियों हमें अपने उन सैनिकों को भी याद रखना है जो इन त्योहारों में भी  सीमा पर डटे हैं और भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको  स्मरण करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। आप भले ही सीमा पर हैं लेकिन पूरा  देश आपके साथ है और आपके लिए कामना कर रहा है। मैं उन परिवारों के त्याग को  भी नमन करता हूं, जिनके बेटे-बेटियां सरहद पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »