24 Apr 2024, 03:06:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीएसएफ के एसआई का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 7:27PM | Updated Date: Nov 13 2020 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई)  की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ सेक्टर में तैनात बीएसएफ  के इस एएसआई राय मूंडी की ड्यूटी कल रात को पिंजौर बॉर्डर पोस्ट पर थी।  थाना प्रभारी सुरेंद्र पूनिया के अनुसार आज सुबह एएसआई राय मूंडी सोकर नहीं उठा। साथी जवानों द्वारा बार-बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने देखा कि मृत्यु हो चुकी है। एएसआई के शव को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद बीएसएफ अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक राय मूंडी झारखंड के रांची क्षेत्र में बराकवाली का निवासी था। उसके पार्थिव शरीर को अंतिम तिथि के लिए पैतृक गांव ले जाया जा रहा है। इस संबंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »