25 Apr 2024, 16:05:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

झारखंड में सिर्फ दो घंटे की आतिशबाजी की अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 12:16AM | Updated Date: Nov 13 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लॉकडाउन में प्रदूषण मुक्‍त हुआ वातावरण फिर तेजी से प्रदूषित हो रहा है। कोरोना में प्रदूषण को ज्‍यादा खतरनाक बताया जा रहा है। दूसरे अनेक राज्‍यों की तुलना में झारखंड में आबोहवा अभी भी बेहतर है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्‍यूनल के इसी माह पांच नवंबर को दिये आदेश के आलोक में वायु प्रदूषण के स्‍तर को देखते हुए राज्‍य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रांची सहित 14 जिलों में दीपावली के दिन मात्र दो घंटे आतिशबाजी की अनुमति दी है। 
 
वह भी ग्रीन कैकर, रात आठ से दस बजे तक। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव राजीव लोचन बक्‍शी के अनुसार ये जिले पिछले साल नवंबर में थोड़ा वायु प्रदूषि वाले शहर की श्रेणी में थे। वहीं दस जिलों में वायु प्रदूषण का स्‍तर बेहतर या संतोषजनक है। इन जिलों में पटाखों की बिक्री की जा सकती है मगर जिनकी ध्‍वनि सीमा 125 डीबी( ए) से कम होग। मगर पटाखे दो घंटे ही रात आठ से दस बचे तक जलाये जा सकेंगे। उधर आपदा प्रबंधन विभाग ने सार्वजनिक स्‍थानों पर आतिशबाजी पर प्रतिबंध का आदेश जारी कर रखा है। यानी घरों, अपार्टमेंट में ही पटाखों का इस्‍तेमाल कर सकेंगे।
 
रांची, रामगढ़, बोकारो, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, हजारीबाग, धनबाद, देवघर, गोड्डा, गिरिडीह, पाकुड़ एवं साहिबगंज के शहरी इलाकों में सिर्फ ग्रीन कैकर चलेंगे। वहीं चतरा, गढवा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, कोडरमा, जामताड़ा, दुमका के शहरी इलाकों में 125 डीबी ( ए) तक ध्‍वनि सीमा के पटाखे चलेंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »