26 Apr 2024, 03:07:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दीपावली के ठीक बाद तेजी से आलू, प्याज के दामों में आएगी गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 12:03AM | Updated Date: Nov 13 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। उत्तर  प्रदेश के कानपुर में आसमान छू रहे आलू और प्याज के दामों से परेशान आम लोगों  को जल्द ही राहत मिलने वाली है। सब कुछ ठीक रहा तो दीपावली के ठीक  बाद तेजी के साथ आलू और प्याज के दामों में गिरावट आ जाएगी। दीपावली के बाद से ही फर्रुखाबाद का नया आलू आने लगेगा जिसके बाजार  में आते ही आलू की कीमत में तेजी से गिरावट आएगी। नया प्याज अलवर  और इंदौर से आ रहा है जबकि पुराना प्याज शाजापुर से आ रहा है। दोनों के थोक  बाजार में भाव 34-35 रुपये किलो है। हालांकि प्याज भी फुटकर बाजार में 50 से  60 रुपये किलो है। इसके आने से प्याज की कीमतों में भी दीपावली के  बाद से गिरावट देखने को मिलेगा ।
 
आलू कारोबारियों को फर्रुखाबाद के  आलू का इंतजार है। जिसकी आवक दीपावली के बाद शुरू होने पर भाव तेजी से  गिरेंगे। थोक कारोबारी अरुण शाह ने कहा कि फर्रुखाबाद से आ रहे आलू के बाजार में आते ही दामों में गिरावट  निश्चित तौर पर आएगी और इसका सीधा फायदा आम जनता को भी मिलेगा1 इस समय आलू की कमी का फायदा बिचौलिए उठा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »