20 Apr 2024, 13:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2020 2:22PM | Updated Date: Nov 12 2020 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह जम्मू- कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिला में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के आज सुबह नौ बजे राजौरी जिला के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास और पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में छोटे हथियारों गोलीबारी की और मोर्टारों के गोले दागे जाते हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को भी दो सीमावर्ती जिलों में गोलीबारी की थी। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर से पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छे 370 हटान के बाद से पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »