18 Apr 2024, 15:28:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

...तो बिहार में राजग के हाथ से फिसल जाती सत्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2020 12:07AM | Updated Date: Nov 12 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सांसें अटका देने वाली कांटे के टक्कर में 11 सीट पर 1000 से भी कम वोट से जीत-हार के हुए फैसले में यदि थोड़ा भी उलटफेर हो गया होता तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के हाथ से सत्ता फिसल जाती। 
 
राज्य में सरकार बनाने के लिए जरूरी 122 के जादुई आंकड़े से महज तीन सीट अधिक जीतने वाला राजग 05 सीट मात्र 12 से 951 वोट के अंतर से न सिर्फ जीतने में कामयाब रहा बल्कि इसके दम पर सत्ता भी हासिल कर ली। कांटे के मुकाबले वाली 11 सीटों में से जनता दल यूनाइटेड(जदयू) ने सबसे अधिक चार और और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक सीट अपनी झोली में डाली । अन्य पांच सीटों में से तीन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और एक-एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) तथा निर्दलीय के खाते में गई। इसी तरह इस बार 12 सीट पर जीत हार का फैसला 2000 से भी कम वोट के अंतर से हुआ । ऐसी 12 सीटों में से चार कांग्रेस, तीन राजद, तीन जदयू और दो भाजपा जीतने में कामयाब रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »