19 Apr 2024, 06:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नीतीश ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, इसमें कहीं कोई भ्रम नहीं : सुशील मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2020 12:00AM | Updated Date: Nov 12 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे और इसे लेकर कहीं कोई भ्रम नहीं है। मोदी ने विधानसभा चुनाव नतीजा आने के बाद आज पहली बार पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे और इसे लेकर कहीं कोई भ्रम नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कई बार कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे इसलिए इस बारे में न कोई भ्रम है और न किसी को होना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि गठबंधन में जब कोई चुनाव लड़ता है तो उसमें कोई बड़ा या छोटा नहीं होता है। सभी घटक दलों की जिम्मेवारी गठबंधन के लिए ज्यादा से ज्यादा सीट दिलाने की होती है और सभी इसमें मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी भरोसा का और श्री नीतीश कुमार विकास का चेहरा है इसलिए लोगों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में वोट किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »