25 Apr 2024, 10:20:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात उपचुनाव : 3 पर भाजपा जीती, शेष 5 पर आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2020 12:01AM | Updated Date: Nov 11 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर गत तीन नवंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना आज जारी है और इनमें से तीन पर सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार जीत चुके हैं और शेष पांच पर  आगे चल रहे हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार  कच्छ जÞलिे की अबड़ासा सीट पर भाजपा के प्रद्युम्नंसिंह जाडेजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  कांग्रेस के शांतिलाल शेंघानी को 36778 मतों से हराया। मोरबी जÞलिे की मोरबी सीट पर भाजपा के ब्रिजेश मेरजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल  को 4649 मतों से हराया। वडोदरा जिले की करजण विधानसभा सीटभाजपा के अक्षय पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  कांग्रेस के किरिटसिंह जाडेजा को 16425 मतों से हराया। इसके अलावा सुरेंद्रनगर जÞलिे की लिंबड़ी, अमेरली की धारी, बोटाद की गढड़ा (सुरक्षित-अनुसूचित जाति), डांग की डांग (सुरक्षित-अनुसूचित जनजाति) और वलसाड की कपराड़ा (सुरक्षित-अनुसूचित जनजाति) सीटों पर भी भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
 
इन आठ सीटों पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के तत्कालीन विधायकों के त्यागपत्र के कारण ये उपचुनाव हुए। इन पर कुल 81 उम्मीदवार मैदान में थे  जिनमे से 51 निर्दलीय भी थे। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा था। भाजपा ने इनमें से पाँच सीटों पर उन्ही पूर्व कांग्रेस विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया था  जिनके इस्तीफे से ये सीटें रिक्त हुई हैं। ये हैं- प्रद्युम्नंसिंह जाडेजा (अबडासा), ब्रिजेश मेरजा (मोरबी), जे वी काकड़यिा (धारी), अक्षय पटेल (करजण) और जीतू चौधरी (कपराड़ा)।  इसके अलावा अन्य तीन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार हैं पूर्व मंत्री आत्माराम परमार (गढ़ड़ा), आठवीं बार पार्टी टिकट पर उतरे किरीट राणा (लिंबड़ी) और विजय पटेल (डांग)।
 
कांग्रेस के प्रत्याशी हैं - शांतिलाल सेंधानी (अबडासा), चेतन खाचार (लिंबड़ी), जयंतीलाल पटेल (मोरबी), सुरेश कोटडिया (धारी), मोहन सोलंकी (गढड़ा), किरीट जाडेजा (करजण), सूर्यकांत गावित (डांग) और बाबूभाई पटेल (कपराड़ा)। गुजरात की 182 सदस्यों वाली विधानसभा में फÞलिहाल भाजपा के 103 विधायक हैं। कांग्रेस के 65, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक है। इसलिए इस उपचुनाव के नतीजे से सत्ता के समीकरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वैसे ये सभी सीटें पूर्व में कांग्रेस की होने से उसके लिए इन पर अपनी साख बचाने का दबाव है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »