25 Apr 2024, 15:29:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच 86 हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 1:51PM | Updated Date: Nov 10 2020 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में नौ नवंबर को देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसतन जांच 86 हजार को पार कर गयी। देश में इस महामारी का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि नौ नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ के करीब 11 करोड़ 96 लाख 15 हजार 857 पर पहुंच गया है। सोमवार को 10 लाख 43 हजार 665 नमूनों की जांच की गई। देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसतन जांच 86 हजार 497 पर पहुंच गई है। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की जा रही है और इस मुहिम में 24 सिंतबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »