25 Apr 2024, 12:14:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजग ने पांच सीट पर बनाई बढ़त, कांग्रेस-बसपा एक-एक सीट पर आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 1:24PM | Updated Date: Nov 10 2020 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की आज जारी मतगणना के शुरुआती दौर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जहां पांच सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

निर्वाचन आयोग के अनुसार, राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दो, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो एवं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार एक सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवार एक-एक सीट पर बढ़त में हैं।

झाझा से जदयू उम्मीदवार दामोदर रावत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजेंद्र प्रसाद से 1056 मतों से और रुन्नीसैदपुर से पंकज कुमार मिश्रा राजद की मंगिता देवी से 1795 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के दरभंगा नगर से उम्मीदवार संजय सारावगी राजद के अमरनाथ गामी से 2630 और हाजीपुर से अवधेश सिंह राजद के देव कुमार चौधरी से 302 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह अलीनगर में वीआईपी प्रत्याशी मिश्री लाल यादव राजद के विनोद मिश्रा से 1197 मतों से आगे चल रहे हैं। बेनीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार मिथिलेश कुमार चौधरी जदयू प्रत्याशी विनय कुमार चौधरी से 454 वोट और रामगढ़ से बसपा के अंबिका सिंह भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह 148 मतों से बढ़त में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »