16 Apr 2024, 17:04:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की फ्रांस में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2020 12:24AM | Updated Date: Oct 30 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उसके खड़ा है। मोदी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा,‘‘मैं फ्रांस के नीस के गिरिजाघर में आज और हाल ही में फ्रांस में हुए नृशंस आतंकी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं।
 
हमारी फ्रांस के हमले में पीड़ति परिवारों और वहां के लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत फ्रांस के साथ खड़ा है।’’ नीस में आज एक गिरिजाघर में हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले दो  माह में फ्रांस में इस तरह का यह तीसरा हमला है। नोट्रेड्रम गिरिजाघर पर हमला करने वाला पुलिस के पकड़े जाने के दौरान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »