28 Mar 2024, 15:15:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बड़ी खबर : देश का पहला शहर जहां कोरोना से हुई दस हजार मौतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 1:04AM | Updated Date: Oct 25 2020 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वाणिज्यिक नगरी मुंबई कोरोना वायरस से दस हजार से अधिक मौंतों वाला देश का पहला शहर बन गया है। मुंबई में शनिवार शाम को आए आंकड़ों में कोरोना वायरस से 50 और मरीजों की मौत हुई और इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की कुल संख्या दस हजार को पार कर 10016 पर पहुंच गई। इसके बाद महानगर देश का ऐसा पहला शहर बन गया जहां जानलेवा वायरस दस हजार से अधिक की जान ले चुका है। आज महानगरी में 1257 नये मामले आये और कुल संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर 250061 हो गया। महानगर में वायरस को दो लाख नौ हजार 152 मरीज मात दे चुके हैं जबकि फिलहाल 19 हजार 554 इससे अभी जूझ रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »