28 Mar 2024, 20:58:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जवानों के साथ दशहरे पर शस्त्र पूजा करेंगे राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 12:32AM | Updated Date: Oct 24 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन से लगती सीमा पर बने गतिरोध के बीच जवानों की हौसला अफजाई के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों के साथ दशहरा मनायेंगे और शस्त्र पूजा करेंगे। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने आज यहां ट्विट कर कहा कि सिंह शनिवार को दो दिन की दार्जीलिंग और सिक्किम यात्रा पर जायेंगे। 

वह अग्रिम मोर्चों का दौरा करेंगे और जवानों के साथ बातचीत करेंगे। ट्विट में कहा गया है कि रक्षा मंत्री दशहरा पर शस्त्र पूजा करेंगे और सीमा सड़क संगठन द्वारा तैयार किये गये ढांचागत प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर करीब पिछले पांच महीने से सैन्य गतिरोध बना हुआ है और कई जगहों पर दोनों देशों के सैनिक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »