29 Mar 2024, 07:27:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुद्दा विहीन हो चुकी है कांग्रेस समाज में तनाव पैदा करने की कर रही कोशिश : प्रधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2020 12:36AM | Updated Date: Oct 22 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है इसलिए वह समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश में लगी है। 

प्रधान ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांगेस मुद्दाविहीन हो गई है। आजादी के समय जो कांग्रेस थी वह अब नहीं रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नाम की मर्यादा भी नहीं बचा पा रही है। उसके नेता चीन और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पूछते हैं कि चीन के सैनिक कब हटेंगे और ऐसा कह कर वह भारतीय सेना का मनोबल कम करने की कोशिश करते हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बिहार की जनता एक बार फिर से विकास के प्रतीक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को विधानसभा के चुनाव में जीत दिलाएगी। बिहार में विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर लो और फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारी मतों से जिता कर लाएंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के सात दशक के बाद देश को नरेंद्र मोदी के जैसा प्रधानमंत्री मिला है। 

प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल पूर्वी भारत के विकास की कल्पना की बल्कि उसे पूरा करके दिखाया है। प्रधानमंत्री की नीतियों से पूर्वी भारत के लोग विशेषकर बिहार के लोगों को सबसे अधिक लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं में पूर्वी भारत उनकी प्राथमिकता में रहा चाहे वह निवेश हो या फिर नई नीतियों का निर्माण।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक देश के सभी गरीबों को घर देने का वादा किया है और पूरा विश्वास है कि बिहार के लोगों को इसमें सबसे ज्यादा लाभ होगा। स्वच्छ भारत योजना के तहत सबसे अधिक शौचालय बिहार में ही बने। इसी तरह उज्ज्वला योजना के तहत पूर्वी भारत में सबसे अधिक रसोई गैस सिलेंडर दिए गए। इस योजना के तहत बिहार में 85 लाख लोगों को रसाई गैस सिलेंडर दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह मानना है कि जब तक पूर्वी भारत का विकास नहीं हो जाता तब तक देश के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »