20 Apr 2024, 05:39:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शोपियां में मुठभेड़ - 2 आतंकी ढेर, AK-47 और पिस्टल बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2020 12:25PM | Updated Date: Oct 20 2020 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के मेलहोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आंतकियों को मार गिराया है। आंतकियों के साथ यह मुठभेड़ सोमवार शाम से जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को आतंकियों की गुप्त सूचना मिली जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
 
वहीं सुरक्षाबलों को देखकर आंतकी उसपर गोलीबारी करने लगे। फिर दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी हुई लेकिन फाइनली भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आंतकी को ढ़ेर कर दिया। बता दें कि आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए है। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घर कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »