29 Mar 2024, 01:02:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कुवैत के अमीर के सम्मान में देश में एक दिन का राजकीय शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2020 12:18AM | Updated Date: Oct 2 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख सबा अल अहमद अल जबर अल सबा के सम्मान में पूरे देश में रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। गृह मंत्रालय ने आज यहां कहा कि कुवैत के अमीर शेख अल सबा का 29 सितम्बर को निधन हो गया था। दिवंगत नेता के सम्मान में केंद्र सरकार ने आगामी रविवार को देश भर में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मंत्रालय ने कहा है कि उस दिन देश भर में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और आधिकारिक तौर पर मनोरंजन का कोई आयोजन नहीं किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »