19 Apr 2024, 18:25:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी महिला के साथ रेप करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2020 12:01AM | Updated Date: Oct 1 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विदेशी महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में आज एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में स्थित होटल में विदेशी महिला के साथ बलात्कार की घटना के संबंध में पुलिस थाना निजामुद्दीन नई दिल्ली से प्राप्त जीरों नम्बरी एफआईआर पर अभियोग दर्ज किया गया। इसके तहत परिवादिया एक विदेशी महिला है जो फेसबुक पर आरोपी के सम्पर्क में एवं भारत भ्रमण के दौरान सम्पर्क कर दोस्ती कर ली। परिवादीया के साथ आरोपी द्वारा दोस्ती कर विभिन्न जगहों पर घुमाता रहा तथा आरोपी द्वारा परिवादीया के साथ इलाका थाना सदर में बलात्कार की घटनाकारित की।
 
उन्होंने बताया कि इसके लिए गठित टीम द्वारा आसुचना प्राप्त करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि पुलिस थाना विधायकपुरी, जयपुर दक्षिण एवं पुलिस थाना करोलबाग नई दिल्ली पर भी विदेशी महिलाओं द्वारा आरोपी के विरूद्व बलात्कार के प्रकरण दर्ज करवा रखे है जहां से टीम द्वारा रिकॉर्ड प्राप्त किया गया। आरोपी द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में अलग अलग होटलों में ठहरने से संबंधित रिकॉर्ड प्राप्त कर विभिन्न मोबाईल नम्बर प्राप्त किये गये। आरोपी के तलाश की गई। परिवादीया से सम्पर्क कर आरोपी की जानकारी प्राप्त की गई। 
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी रूपक चटर्जी जाति ब्रहाम्ण उम्र 37 वर्ष निवासी बाबुतला रोड, कोलकत्ता साउथ दुमदुम नॉर्थ, 24 परगानास वेस्ट बंगाल को मुम्बई के पुलिस थाना पायधुनी मुम्बई से गिरफतार किया गया। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी करीबन 12 देशों की भाषाओं का ज्ञान रखता है। मुल्जिम ऑनलाईन विदेशी कारोबार के करने के बहानें विदेशी महिलाओं से सम्पर्क कर दोस्ती कर बलात्कार की घटना कारित करता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »