29 Mar 2024, 14:44:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- देश कितने और 'एक्ट ऑफ मोदी' झेलेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2020 4:38PM | Updated Date: Sep 21 2020 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। काग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के उस बयान पर हमला बोला है जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना से निपटने में पीएम मोदी के काम की सबको तारीफ करनी चाहिए। अब इस बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि देश कितने और एक्ट ऑफ मोदी झेलेगा।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया,' मोदी सरकार का अंधा अहंकार देश की बदहाली के लिए कभी भगवान तो कभी जनता को दोषी ठहराता है लेकिन ख़ुद के कुशासन और ग़लत नीतियों को नहीं। देश कितने और #ActOfModi झेलेगा?'

कोरोना के के मामले देश में अभी भी तेजी से बढ़ रहे हैं और इसको लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी डाक्टर हर्षवर्धन ने कहा था कि लोगों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से कोरोना बढ़ा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »