29 Mar 2024, 20:32:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कृषि विधेयक पास होने पर बोले राजनाथ सिंह - विकास का नया इतिहास...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:50PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच कृषि से जुड़े दोनों विधेयक-कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन व सरलीकरण) विधेयक 2020 और कृषक (सशक्तीकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 राज्यसभा में पास हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके इस पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "बड़े ही हर्ष का विषय है कि राज्यसभा में पारित होने के बाद कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने में सक्षम दो विधेयकों, किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक और किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा समझौता विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई है।
 
राजनाथ सिंह ने दूसरे ट्वीट में कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दिशानिर्देशन में आज 'आत्मनिर्भर कृषि' की मजबूत नींव रख दी गई है। संसद में इन दोनों विधायकों के पारित हो जाने के बाद कृषि क्षेत्र में वृद्धि और विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा।
 
रक्षा मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "इन दोनों विधेयकों के पारित होने में न केवल भारत की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में भी यह एक बड़ा प्रभावी कदम सिद्ध होगा। इस अभूतपूर्व कृषि सुधार के लिए मैं प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कृषि मंत्री को धन्यवाद देता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »