18 Apr 2024, 12:51:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देशभर में 1,768 लैब कर रहे कोरोना टेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2020 2:55PM | Updated Date: Sep 19 2020 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस कोविड-19  के संक्रमण की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़कर 1,768 हो गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की सूची में चार नाम  और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी 1,060 और निजी प्रयोगशालाएं 708 हैं।
 
इस समय  आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 899(सरकारी- 475, निजी- 424 हैं जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाओं की संख्या 745(सरकारी: 551, निजी: 194) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 124(सरकारी: 34, निजी: 90) हैं। इन 1,768 प्रयोगशालाओं ने 18 सितंबर को 8,81,911 नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 6,24,54,254 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 93,880 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 53 लाख के पार 53,08,014 हो गयी है हालांकि, 18 सितंबर को रिकॉर्ड 95,880 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और  1,247 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 3,790 की गिरावट दर्ज की गयी है।
 
देश भर में इस समय कोरोना संक्रमण के 10,13,964 सक्रिय मामले हैं। ल्लेखनीय है कि देश में 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक प्रयोगशाला में कोरोना वायरस  जांच की सुविधा  थी जो 23 मार्च को बढ़कर 160 हो गयी और अब  देशभर की 1,768 प्रयोगशालाएं कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने में  जुटी हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »