20 Apr 2024, 05:29:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत-चीन सीमा पर पिछले छह महीनों में कोई घुसपैठ नहीं : नित्यानंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2020 12:56AM | Updated Date: Sep 17 2020 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ पिछले चार महीनों से चले आ रहे सैन्य गतिरोध के बीच सरकार ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर पिछले छह महीनों के दौरान किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने  आज राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि भारत-चीन सीमा पर पिछले महीने के दौरान घुसपैठ का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।

पाकिस्तान सीमा के बारे में उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ के 47 मामले  सामने आये हैं इनमें से सबसे अधिक अप्रैल में 24, मई में 8 जून में 11 और मार्च में चार मामले सामने आये। उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए  बहुआयामी नीति अपनायी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »