20 Apr 2024, 14:44:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन के खिलाफ लंबे समय तक गतिरोध को तैयार : सेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2020 12:34AM | Updated Date: Sep 17 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। भारतीय सेना ने चीनी सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी के खिलाफ लंबे समय तक गतिरोध के लिए तैयार रहने का दावा करते हुए कहा कि वह मजबूत ऑपरेशन तैयारियों के साथ आने वाली सर्दियों का सामना करने को पूरी तरह तैयार है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यहां बताया कि लद्दाख में ऊंचाई उच्च से लेकर सुपर हाई एल्टीट्यूड तक है और बहुत अधिक बर्फबारी होती है। नवंबर के बाद 40 फुट तक बर्फ जमा हो जाती है।

सूत्रों ने कहा, 'इसके साथ ही लद्दाख क्षेत्र में तापमान शून्य से 30-40 डिग्री तक कम होना एक सामान्य घटना है। विंड चिल फैक्टर सैनिकों के लिए स्थिति को और भी बदतर बना देता है।' उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक शांतिप्रिय देश है और अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखने की इच्छा रखता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश हमेशा बातचीत के माध्यम से मुद्दों को हल करना पसंद करता है और पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमाओं के मुद्दे को हल करने के लिए बातचीत जारी है।’’

सैन्य स्तर पर हालांकि यह लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध का सामना करने को तैयार है। सूत्रों ने बताया कि बर्फ के कारण सड़कें भी बंद हो जाती हैं। लेकिन इन सब के बावजूद, भारत के लिए सबसे उत्साहजनक बात यह है कि भारतीय सैनिकों को शीतकालीन युद्ध का बड़ा अनुभव है और वे अल्प सूचना पर काम करने के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार रहते हैं। भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है और एक पूर्ण युद्ध लड़ने में सक्षम है, यहां तक कि पूर्वी लद्दाख में भी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »