29 Mar 2024, 02:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तर भारत के बच्चे हिन्दी के साथ एक दक्षिण भारतीय भाषा सीखें: नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 6:48PM | Updated Date: Sep 14 2020 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने देशवासियों का आह्वान किया है कि वे अपनी स्थानीय भाषा के साथ एक अन्य भाषा भी सीखें और विशेष रूप से उत्तर भारत के बच्चे हिन्दी के साथ एक दक्षिण भारतीय भाषा सीखें। नायडू ने मानसून सत्र के पहले दिन सदस्यों और देशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि हिन्दी ऐसी भाषा है जिसको बड़ी संख्या में लोग समझते और बोलते हैं। उन्होंने कहा कि देश में बोली जाने वाली सभी भाषाएं भारतीय हैं और किसी को भी किसी भी भाषा को सीखने में आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को हिन्दी के साथ साथ अन्य भाषाओं को सीखने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि कोई भाषा बड़ी या छोटी नहीं होती।
 
उन्होंने कहा कि न तो कोई भाषा किसी पर थोपी जानी चाहिए और न ही किसी को किसी भाषा का विरोध करना चाहिए। सभापति ने कहा कि सभी को अपनी स्थानीय भाषा के साथ एक अन्य भाषा सीखनी चाहिए। उत्तर भारत के बच्चों को विशेष रूप से एक दक्षिण भारतीय भाषा सीखनी चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »