28 Mar 2024, 17:19:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना काल में बिहार के गरीबों को 30 हजार करोड़ से ज्यादा की मदद : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:42AM | Updated Date: Sep 14 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र एवं राज्य की सरकार ने बिहार के गरीबों को 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मदद पहुंचाई है।

मोदी ने रविवार को बिहार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मत्रालय की 901 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ के मौके पर आयोजित ऑनलाइन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान केन्द्र एवं राज्य की सरकारों ने बिहार के गरीबों को 30451 करोड़ रुपये की मदद की है, जिनमें 14632 करोड़ का 8.71 करोड़ लोगों को छठ यानी आठ महीने तक दिया जाने वाला मुफ्त खाद्यान्न और 6281 करोड़ रुपये की नकद सहायता शामिल है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान बिहार के दो करोड़ 38 लाख महिला जनधन खाताधारकों को 1500 रुपये की दर से 3545 करोड़ रुपये तथा बिहार सरकार ने 8538 करोड़ रुपये की नकद मदद की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »