19 Apr 2024, 08:46:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलवामा जिले का एक युवक ने छोड़ी आतंकवाद की राह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:17AM | Updated Date: Sep 14 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। आतंकवादी संगठन अल-बद्र में शामिल हो चुके दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का एक युवक हिंसा का रास्ता छोड़ वापस अपने घर लौट आया है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को दोपहर बताया कि युवक को वापस लौटने के लिए प्रेरित करने में पुलिस, सुरक्षा बलों एवं उसके माता-पिता का अथक प्रयास रंग लाया।
 
सुरक्षा कारणों से युवक की पहचान बताने में असमर्थतता जताते हुए प्रवक्ता ने कहा कि युवक  पुलवामा के अवंतीपोरा में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था। प्रवक्ता ने बताया कि युवक हिंसा का रास्ता छोड़ शांतिपूर्ण तरीके से जीवन व्यतीत करने के लिए अपने घर लौट आया है। वह अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर खुश है। घाटी में अब तक 12 से अधिक युवा उग्रवाद की राह त्यागने के बाद अपने परिवारों के पास वापस लौट चुके हैं। सभी युवक इन दिनों शांतिपूर्ण जीवन बिता रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »