19 Apr 2024, 01:46:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गृहमंत्री अमित शाह को सांस लेने में तकलीफ, देर रात एम्स में किए गए भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2020 12:46PM | Updated Date: Sep 13 2020 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अस्वस्थ महसूस करने  पर एक बार फिर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। वहीं अब अमित शाह को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। अमित शाह को शनिवार को रात 11 बजे एम्स में भर्ती किया गया है। एम्स सूत्रों के अनुसार शाह को शनिवार रात ग्यारह बजे एम्स में दाखिल कराया गया है।  श्री शाह को दो अगस्त को कोरोना संक्रमित होने पर गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था। कोरोना को मात देकर वह 14 अगस्त को घर आ गए  थे किंतु वायरस के बाद की तकलीफों की वजह से 18 अगस्त को एम्स से भर्ती हुए थे और वहां से उन्हें 31 अगस्त को छुट्टी मिली थी। उन्हें  इस बार एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »