19 Apr 2024, 15:58:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के सरकार के तरीके से गहराया संकट : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2020 3:06PM | Updated Date: Sep 12 2020 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार कोरोना के खिलाफ जानबूझकर ऐसी लड़ाई लड़ रही है जिससे पूरा देश गहरे संकट में आ गया है। गांधी ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि सरकार कोविड-19 के खिलाफ सुनियोजित ढंग से काम कर रही है जिससे देश में लोगों की मुसीबत बढ़ रही है और गरीबों का जीना इससे दूभर हो गया है। सरकार की नीतियों के कारण देश की जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आ गई है और 12 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं।
 
इसी लड़ाई का परिणाम है कि भारत में आज संक्रमित मरीजों की संख्या दुनिया में हर दिन सबसे ज्यादा मिल रही है। गांधी ने ट्वीट किया 'कोविड के ख़लिाफÞ मोदी सरकार की ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया और जीडीपी में 24 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आयी, 12 करोड़ नौकरियाँ खोयीं, 15.5  तथा एक लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त तनावग्रस्त कÞजर्Þ है। विश्व में कोविड के सर्वाधिक दैनिक केस-मौतें, लेकिन भारत सरकार व मीडिया कहें ‘सब चंगा सी’।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »