24 Apr 2024, 22:19:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी ने लॉन्च किया मत्स्य संपदा योजना, 55 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2020 3:36PM | Updated Date: Sep 10 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएमएमएसवाई यानी मत्स्य संपदा योजना को लॉन्च कर लाखों किसानों को तोहफा दिया है। इस योजाना से करीब 55 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। मत्स्य संपदा योजना को देश भर में मत्स्य पालन को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों में वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक इस स्कीम में लगभग 20,050 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 
सरकार के मुताबिक इस स्कीम से देश के लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।
 
PMMSY योजना के तहत देश में 2024-25 में मछली के उत्पादन को लगभग 70 लाख टन तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत इससे पांच साल में अतिरिक्‍त 70 लाख टन मछली का उत्‍पादन हो सकेगा। यह मछली के एक्सपोर्ट को दोगुना बढ़ाकर 1,00,000 करोड़ रुपये कर देगी। वहीं प्रधानमंत्री किसानों के प्रत्यक्ष उपयोग के लिए एक व्यापक नस्ल सुधार बाजार और सूचना पोर्टल ई-गोपाला ऐप भी लॉन्च किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा बिहार में मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों में कई अन्य पहल भी शुरू की गई।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »