29 Mar 2024, 20:34:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में कई क्षेत्रों में पाक ने फिर से किया युद्ध विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2020 3:18PM | Updated Date: Sep 10 2020 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तान ने गुरुवार को कश्मीर में एलओसी पर फिर से गोलीबारी की और युद्ध विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेन्दर आनंद ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के भारी गोलाबारी की गई। ये गोलाबारी एलओसी पर कई जगहों पर की गई। आज सुबह 5.30 बजे पाकिस्तान ने एलओसी पर मनकोट सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। सुबह 11 बजे देगवार और 12.15 बजे पुंछ के मेंधर सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया।
 
इन सभी जगहों पर भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना को कड़ा जवाब दिया। 1999 में युद्ध विराम को लेकर हुए समझौते के बाद से ही पाकिस्तान लगातार सीमा पर इसका उल्लंघन कर रहा है। अब तक हुए 2,730 उल्लंघनों में 24 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है और 100 से ज्यादा नागरिक घायल हो चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »