25 Apr 2024, 18:37:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 2.77 करोड़ संक्रमित, 9.02 लाख की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2020 2:42PM | Updated Date: Sep 10 2020 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पौने तीन करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो गये हैं और 9.02 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 2,77,66,325 लोग संक्रमित हुए हैं और 902,468 लोगों की मौत हुई है।
 
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 63,59,720 पर पहुंच गयी है और अब तक 1,90,815 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 95,735 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 44,65,864 हो गया। वहीं इस दौरान 1172 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 75062 हो गयी है।
 
ब्राजील में अब तक 41,97,889 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,28,539 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10,37,526 पहुंच गई हैं तथा 18,080 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 6,96,190 लोग संक्रमित हुए हैं और 30,123 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलम्बिया में इस वायरस से अब तक 6,86,857 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 22,053 है। वहीं मेक्सिको ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है।
 
यहां इससे अब तक 6,47,321 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 69,049 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,42,431 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 15,168 हो गयी हैं। स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 5,43,379 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 29,628 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से संक्रमित मामलों में अर्जेंटीना ने चिली को पीछे छोड़ दिया है और अब 10वें नंबर पर पहुंच गया है।
 
यहां इस वायरस से अब तक 5,12,393 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 10,658 है।  चिली में कोरोना से 4,27,027 लोग संक्रमित हो चुके है तथा 11,702 लोगों की मौत हुई है। ईरान में अब तक इस महामारी से 3,93,425 संक्रमित है जबकि 22,669 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने ब्रिटेन पीछे छोड़ दिया है। यहां इस संक्रमण की चपेट में अब तक 3,83,292 लोग आए हैं तथा 30,805 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 3,57,613 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,683 लोगों की मौत हुई है।
 
कोरोना संक्रमण मामलों में बंगलादेश सऊदी अरब से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3,31,068 हो गई है तथा 4,593 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में कोरोना के 3,23,012 मामले सामने आए हैं जबकि 4,165 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3,00030 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,365 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमित की संख्या 2,84,943 हो गयी है और 6837 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,81,583 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,577 लोगों की मौत हुई है।
 
कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में इराक जर्मनी से आगे निकल गया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 2,73,821 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,732 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में अब तक 2,56,433 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,342 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना वायरस से इक्वाडोर 10701, बेल्जियम में 9917, कनाडा में 9204, , इंडोनेशिया, 8336, बोलीविया में 7146,नीदरलैंड में 6281, स्वीडन में 5842, मिस्र में 5577, चीन में 4733, रोमानिया में 4018, फिलिपींस में 3986, यूक्रेन में 3034, ग्वाटेमाला में 2,897, पोलैंड में 2147, पनामा में 2116, होंडुरास में 2044, स्विट्जरलैंड में 2,019, और पुर्तगाल में 1,849 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »