19 Apr 2024, 08:22:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकवादी संबा से ला रहे थे हथियार : रक्षा प्रवक्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2020 2:37PM | Updated Date: Sep 10 2020 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर गिरफ्तार किए गए आतंकवादी पंजाब से आवश्यक सामान लेकर चले थे और इन्होंने संबा में हथियारों को ट्रक में लादा था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को पकड़े गए आतंकवादी अपनी पूरी यात्रा के दौरान लगातार पाकिस्तानी आतंकवादियों के सम्पर्क में थे। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने जम्मू क्षेत्र के संबा से कश्मीर में हथियारों की आपूर्ति की साजिश रची थी।
 
आतंकवादियों ने ट्रक नंबर जेके22बी1737 से चार और पांच सितंबर को पंजाब के पठानकोट से यात्रा शुरू की थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकवादी ऑनलाइन ऐप के जरिए लगातार पाकिस्तानी आतंकवादियों के सम्पर्क में थे। प्रवक्ता ने बताया कि ये आतंकवादी पांच और छह सितंबर को संबा से हथियार लेकर कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए थे। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों ने आठ सितंबर के कुलगाम के नजदीक जवाहर सुरंग से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था और इनके पास से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »