29 Mar 2024, 14:43:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिमाचल विधानसभा में गूंजा कंगना के कार्यालय को तोड़े जाने का मामला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2020 6:40PM | Updated Date: Sep 9 2020 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित कार्यालय को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने का मामला उठा जिसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सदन में देहरा के निर्दलीय सदस्य होशियार सिंह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए महाराष्ट्र में कंगना का कार्यालय तोड़े जाने का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव सेना का गठन जिस चीज के लिए हुए था उसके मूल को खत्म कर दिया गया है। जब से शिव सेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है शिव सेना का वजूद खत्म है। शिव सेना की हालात भी कांग्रेस जैसी होने वाली है।

ठाकुर ने कहा कि कंगना हिमाचल से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। कंगना को सुरक्षा भी मिल चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह कंगना मंडी के अपने पैतृक गांव से मुंबई रवाना हुई और उनके पहुंचने से पहले बीएमसी ने उनके कार्यालय को तोड़ दिया है। सिंह ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये विपक्षी दल कांग्रेस से कहा शिव सेना के साथ उनका गठबंधन है। इसलिए कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र कांग्रेस से उनकी सुरक्षा की बात करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की वह निंदा करते है।

हिमाचल कंगना की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के नेता राम लाल ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कंगना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायी है। मामला कानून के तहत चल रहा है इसलिए हिमाचल विधानसभा में चर्चा की जरूरत नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने मामला शांत करवाया। इस पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें भी कंगना की सुरक्षा की चिंता है लेकिन राम लाल ठाकुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के अविश्वास प्रस्ताव के सम्मान करने की बात कही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »