19 Apr 2024, 09:37:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना मृतकों की संख्या 8.97 लाख पार, अब तक 2.76 करोड़ संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2020 2:36PM | Updated Date: Sep 9 2020 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों की संख्या 8.97 लाख से अधिक हो गयी है तथा लगभग 2.76 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 27579437 लोग संक्रमित हुए हैं और 897614 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 6327793 पर पहुंच गयी है और अब तक 189679 लोगों की जान जा चुकी है।
 
वहीं भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार  कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार  को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24  घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 89706 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 4370129 हो गया। वहीं इस दौरान  1115 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 73890 हो गयी है। ब्राजील में अब तक 4,162073 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 127464 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 1032354 पहुंच गई हैं तथा 17,939 लोगों ने जान गंवाई है।
 
पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 691575 लोग संक्रमित हुए हैं और 29976 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलम्बिया में  इस वायरस से अब तक 670181 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 21813 है। वहीं मेक्सिको ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण  दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है।
 
यहां इससे अब तक  642860 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 68484 लोगों की मौत हो चुकी है।दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 640441 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 15086 हो गयी हैं। स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 534513 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 29594 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से संक्रमित मामलों में अर्जेंटीना ने चिली को पीछे छोड़ दिया है और अब 10वें नंबर पर पहुंच गया है।
 
यहां इस वायरस से अब तक 500034 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 10405 है। चिली में कोरोना से 425541 लोग संक्रमित हो चुके है तथा 11682 लोगों की मौत हुई है। ईरान में अब तक इस महामारी से 39112 संक्रमित है जबकि 22542 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने ब्रिटेन पीछे छोड़ दिया है। यहां इस संक्रमण की चपेट में अब तक 373718 लोग आए हैं तथा 30770 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
वहीं ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 354932 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41675 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण मामलों में बंगलादेश सऊदी अरब से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 329251 हो गई है तथा 4552 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में कोरोना के 322237 मामले सामने आए हैं जबकि 4137 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 299659 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,359 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
तुर्की में कोरोना संक्रमित की संख्या 283270 हो गयी है और 6782 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 280153 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35563 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में इराक जर्मनी से आगे निकल गया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 279578 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7589 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में अब तक 254957 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,331 लोगों की मौत हुई है।
 
वहीं कोरोना वायरस से इक्वाडोर 10827, बेल्जियम में  9912,  कनाडा में 9203, , इंडोनेशिया, 8230, बोलीविया में 7097,नीदरलैंड में 6,279, स्वीडन में 5,838, मिस्र में 5,560,  चीन में 4,733, रोमानिया में 3967, फिलिपींस में 3916, यूक्रेन में 3033, ग्वाटेमाला में 2,890, पोलैंड में 2130, पनामा में 2107,  होंडुरास में 2034, स्विट्जरलैंड में 2,018, और पुर्तगाल में 1,846 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »