25 Apr 2024, 10:50:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

झारखंड में गरीब कल्याण योजनाएं हो रहीं हैं बाधित : नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 12:33AM | Updated Date: Sep 8 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज आरोप लगाया कि झारखंड में महामिलावटी गठबंधन वाली हेमंत सोरेन सरकार की भ्रष्ट, विकास विरोधी एवं तुष्टिकरण की राजनीति ने राज्य को बदहाल कर  रख दिया है तथा राज्य में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गयी गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। नड्डा ने सोमवार को यहां स्थित भाजपा मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड प्रदेश भाजपा की नवगठित कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया।
 
कार्यक्रम में दिल्ली मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा पार्टी में झारखंड के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह उपस्थित थे। रांची में मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झारखंड विधानसभा में भाजपा के विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और झारखंड से राज्यसभा सांसद समीर उरांव उपस्थित थे।
 
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह पटना से और महाराष्ट्र से भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजय राहटकर इस बैठक में उपस्थित हुईं। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रखी है। मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत का निर्माण हो रहा है जहां सबके पास अपना घर होगा और घर में बिजली, पानी, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएँ मौजूद होंगी।
 
भाजपा राजनीति में सत्ता हासिल करने नहीं बल्कि भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए आई है। हम झारखंड को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए कटिबद्ध हैं। हमने जिस समर्पण भाव से झारखंड की सेवा की है, उससे निश्चित है कि आने वाले समय में विजय हमारी होगी। झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विकास तब रुक जाता है जब कानून व्यवस्था चरमरा जाती है।
 
हेमंत सोरेन सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा के शासनकाल में नक्सल समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था लेकिन आज झारखंड में हर तरफ नक्सलवाद और उग्रवाद का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महामिलावटी गठबंधन वाली सोरेन सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति ने राज्य को बदहाल कर दिया है चाहे वह विकास के क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जाना हो अथवा कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का सवाल हो।
 
हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार युक्त और विकास-मुक्त सरकार है। उन्होंने कहा कि आज भी राज्य के लोग रघुबर सरकार की विकास योजनाओं को भूले नहीं हैं। जहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि सम्मान निधि की शुरुआत की तो झारखंड में रघुबर सरकार ने भी प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना की शुरुआत की थी।
 
उज्ज्वला योजना में झारखंड की भाजपा सरकार ने एक अतिरिक्त सिंिलडर देने का प्रावधान किया था। केंद्र सरकार की सभी जनोपयोगी योजनाओं को जमीन पर उतारने का सार्थक और सफल प्रयास राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किया गया था लेकिन आज प्रदेश में इन गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »