28 Mar 2024, 15:39:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

झारखंड में भले ही सत्ता में नहीं, लोगों के दिलों में अब भी भाजपा : जेपी नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 12:22AM | Updated Date: Sep 8 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय जनता दल (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने सोमवार को कहा कि झारखंड में गोलबंदी करके सत्ता पर काबिज होना ‘गणित’की बात है लेकिन राज्य विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बावजूद पार्टी अभी भी लोगों के दिलों में है। नड्डा ने झारखंड भाजपा की नवनिर्वाचित कार्यसमिति की बैठक को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता राजनीति में सत्ता या कुर्सी पर काबिज होने नहीं आए हैं बल्कि भारत की तकदीर और तस्वीर बदलने आए हैं।
 
उन्होंने झारखंड के नेताओं से कहा कि गोलबंदी करके सत्ता पर काबिज होना मैथमेटिक्स की बात है लेकिन अभी भी भाजपा प्रदेश की जनता के दिलों से नहीं उतरे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन बैठक में शामिल होना नए तरह का अनुभव है। सारी पार्टियां इस काल में स्थिर हो गई हैं लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो गतिशील है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कई देशों की सरकारों को यह उलझन थी कि जनता की जान बचाए या फिर अर्थव्यवस्था को लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता और अर्थव्यवस्था दोनों की चिंता की और कहा कि जान है तो जहान है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »