20 Apr 2024, 03:41:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोझिकोड विमान हादसा : घायल 56 यात्रियों को अस्पताल से मिली छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 3:55PM | Updated Date: Aug 10 2020 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को कहा कि कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल 56 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था कि 149 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से 23 लोगों को छुट्टी मिल गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
 
चालक दल के छह सदस्यों सहित 190 लोगों के साथ दुबई से पहुंचा एअर इंडिया एक्सप्रेस का बी737 विमान शुक्रवार रात कोझिकोड हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान भारी बारिश के बीच हवाई पट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा था और उसके दो टुकड़े हो गए थे। इस हादसे में दोनों पायलटों सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी।
 
सोमवार को एअरलाइन ने एक बयान में कहा - एअर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और क्षेत्रीय प्रमुख (दक्षिणी क्षेत्र) परिवार के सदस्यों को सहायता पहुचांने के लिए अब भी कालीकट (कोझिकोड) में हैं। बयान में कहा गया कि ठीक होने के बाद अब तक 56 घायल यात्रियों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एअर इंडिया की अनुषंगी एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास बी 737 बेड़े का का केवल एक ही विमान था। एअरलाइन ने रविवार को बताया था कि 16 मृत यात्रियों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »