29 Mar 2024, 00:28:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM का आदेश - अब नेपाल में भी बनेगा अयोध्या जैसा भव्‍य राम मंदिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 3:03PM | Updated Date: Aug 9 2020 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। भगवान श्रीराम का जन्मस्थान नेपाल में होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अब देश में राम का भव्य मंदिर निर्माण का निर्देश दिया है। पिछले महीने ही ओली ने नेपाल के ठोरी के पास रहे अयोध्यापुरी में भगवान राम का जन्मस्थान होने का दावा किया था और राम का असली जन्मस्थान नेपाल में बताया था।
 
वहीं इस दावे के बाद प्रधानमंत्री के पी फिलहाल अपने रुख से पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं। यहां तक कि एक कदम आगे जाते हुए उन्होंने नेपाल के माडी में भगवान राम का जन्मस्थान बताते हुए राम मंदिर निर्माण का फैसला किया है। उन्होंने इसके लिए स्थानीय प्रतिनिधियों को प्लान तैयार करने को कहा है जबकि अधिकारियों का मानना है कि पहले वहां के लोगों की असल समस्याएं हल की जाएं, उसके बाद राम मंदिर बनवाया जा सकता है। इससे पहले 5 अगस्त को भारत में पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »