29 Mar 2024, 13:27:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नीतीश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा- बाढ़ को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:16AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद अधिकारियों को बाढ़ को लेकर पूरी तैयारी करने और सतर्क रहने का निर्देश दिया। कुमार ने शनिवार को बूढ़ी गंडक, कोसी, गंगा, महानंदा, परमान/कनकई नदी, कमला बलान, कोसी, करेह एवं बागमती नदी का हवाई सर्वेक्षण किया। 

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के चूनापुर हवाईअड्डा के कॉन्फ्रेंस हॉल में पूर्णिया प्रमंडल की आयुक्त सफीना एन. एवं जिलाधिकारी राहुल कुमार के साथ संभावित बाढ़ एवं कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने निर्देश देते हुये कहा कि अभी इस क्षेत्र में नदियों का जलस्तर कम है लेकिन बाढ़ की संभावना सितंबर तक बनी रहेगी। इसके लिये पूरी तैयारी एवं सतर्कता बनाये रखें। उन्होंने कहा कि जिलों में संभावित बाढ़ वाले क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की जांच तेजी से करायें। वायुसेना स्टेशन पर कैम्प लगाकर सभी की जांच कराएं। समीक्षा के दौरान विधायक लेसी सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा, वायुसेना के वरीय अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »