29 Mar 2024, 18:20:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने अफगान राष्ट्रपति से की बात, मोदी को दिया धन्‍यवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2020 12:03AM | Updated Date: Aug 4 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी से टेलीफोन पर बात की और ईद-उल-अजहा के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अशरफ गनी ने अफगानिस्तान की जरूरत के लिए खाद्य सामग्री एवं चिकित्सा सामग्री की समय रहते आपूर्ति के लिए मोदी को धन्यवाद अदा किया।
 
प्रधानमंत्री ने  अफगान लोगों की शांतिपूर्ण, समृद्ध एवं समावेशी अफगानिस्तान की आकांक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति और परस्पर द्विपक्षीय हितों के अन्य क्षेत्रों के बारे में भी विचारों का आदान- प्रदान किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »