28 Mar 2024, 20:02:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्रकार तरुण की मौत से दुखी मंत्री अश्विनी चौबे, दिए घटना की जांच के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2020 5:44PM | Updated Date: Jul 7 2020 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले पत्रकार तरुण सिसोदिया की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। चौबे ने मंगलवार को ट्वीट किया - पत्रकार तरुण सिसोदिया जी की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद एवं व्यथित करने वाली घटना है। यह एक अपूरणीय क्षति है। 
 
इस घटना से मैं अत्यंत दुखी हूं। घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने युवा पत्रकार की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को एम्स के निदेशक को इस घटना की आधिकारिक  जांच के आदेश दिये थे। इस आदेश के बाद एक उच्च स्तरीय समिति का गठन हुआ जिसे 48 घंटे में पूरी रिपोर्ट देनी है।
 
इस जांच समिति में एम्स के न्यूरोसाइंस सेंटर की प्रमुख प्रोफेसर एम वी पद्मा श्रीवास्तव, मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख प्रोफेसर आर के चड्ढा, उप निदेशक (प्रशासन) शुभाशीष पांडा और फिजिकल मेडिसिन तथा रिहैब के प्रमुख डॉ. यू सिंह शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एम्स में कोविड-19 संक्रमण  के ईलाज के लिए भर्ती 37 वर्षीय पत्रकार तरुण सिसोदिया के आत्महत्या करने की घटना पर एम्स प्रशासन ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि युवा पत्रकार मानसिक समस्या से गुजर रहे थे और अस्पतालकर्मियों ने उन्हें कूदने से रोकने की कोशिश की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »