29 Mar 2024, 13:04:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से जीतकर वापस काम पर लौटे नई दिल्ली में पुलिस उपायुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2020 6:16PM | Updated Date: Jul 6 2020 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद सोमवार को वापस ड्यूटी पर आ गए जहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सिंघल की पिछले महीने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद वह होम आइसोलेशन चले गए थे। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने दोबारा अपना कार्यभार संभाल लिया है। गौरतलब है कि अब तक आठ सौ से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं जिनमें बड़ी संख्या में ठीक होकर वापस ड्यूटी पर लौट आये हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »