29 Mar 2024, 07:03:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात में कोरोना से एक दिन में 18 मौतें, मरीज मिले रिकॉर्ड तोड़....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 10:39PM | Updated Date: Jul 3 2020 10:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना विषाणु यानी कोविड-19 संक्रमण से 18 और लोगों की मृत्यु हो गयी जिससे अब तक की कुल  मौतों का आंकड़ा 1906 हो गया है तथा इसके 687 नये मामले सामने आये हैं, जो अब तक किसी एक दिन के लिए सर्वाधिक हैं और इससे संक्रमितों की  कुल संख्या 34688 पर पहुंच गयी है। इससे पहले कल, 681 और परसों 675 नये मामलों का सर्वाधिक आंकड़ा सामने आया था और आज लगातार तीसरे दिन इसमें बढ़ोत्तरी ही दर्ज की गयी है।
 
आज नये मामलों के मामले में सूरत और सर्वाधिक प्रभावित अहमदाबाद बराबर रहे। इससे पहले दो बार सूरत ने अहमदाबाद को पीछे छोड़ा था। पिछले कुछ दिनों से इस दक्षिणी जिले में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जबकि अहमदाबाद में इनकी संख्या कुछ कम हो रही है। 340 और  लोगों  के ठीक होने से अस्पतालों से अब तक छुट्टी पाने वालों का आंकड़ा बढ़ कर  24941 हो चुका है। 
 
आज 10 मौतें अहमदाबाद, पांच सूरत, दो खेड़ा और पंचमहाल में एक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राज्य मे पिछले  24 घंटे में जिन लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी है उनमें से 131 अहमदाबाद, 57 वडोदरा और 72 सूरत के हैं। अब सक्रिय मामले 7839 हैं जिनमें  से 61 वेंटिलेटर यानी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। अब तक कुल 395873 लोगों की जांच की गयी है जबकि 256027 लोग क्वारंटीन में हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »