मुंबई। मुंबई के सबसे बड़े गणेश पूजा के आयोजक लालबागचा राजा ने बुधवार को अपने 84 साल के इतिहास में पहली बार इस वर्ष के उत्सव को रद्द कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार लालबाग गणेश मंडल के सचिव सुधीर सालवी ने कहा "इस साल हम कोई मूर्ति नहीं रखेंगे, क्योंकि लोग इसे देखने के लिए उमड़ेंगे। बुधवार की सुबह तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,74,761 मामले सामने आये थे। इन मामलों में मुंबई में 77,658 मामले हैं जबकि मरने वालों की संख्या 4,556 है। इस साल 22 अगस्त को पड़ रहा गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है।