29 Mar 2024, 18:29:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 1:22PM | Updated Date: Jun 22 2020 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनंतनाग। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद अनंतनाग में वेरीनाग के कपरान में जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।
 
सुरक्षा बलों ने घर-घर तलाश अभियान शुरू करने के दौरान इलाके से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल एक विशेष इलाके की और बढ़ रहे थे त भी वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकवादी छुपे हुए हैं। इस बीच इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »