29 Mar 2024, 12:09:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत-चीन लड़ाई पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा - दोनों देशों की मदद...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 12:16AM | Updated Date: Jun 22 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को कम करने की खातिर अमेरिका दोनों देशों से बात कर रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना की घुसपैठ के बाद दोनों ओर के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।
'
ओकलाहोमा में कोविड-19 संकट के बीच अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करने जाने के लिए मरीन वन पर सवार होने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा - यह बहुत ही मुश्किल हालात हैं. हम भारत से बात कर रहे हैं। हम चीन से भी बात कर रहे हैं। वहां उनके बीच बड़ी समस्या है।
 
भारत और चीन के बीच बने हालात को लेकर ट्रंप से उनके आकलन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा - वहां उनके बीच टकराव है। देखते हैं क्या होता है। हम उनकी मदद करने का प्रयास करेंगे। बीते कुछ दिन से पूरा ट्रंप प्रशासन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में चीन की सेना की अवैध घुसपैठ के मामले में भारत के पक्ष में खड़ा नजर आया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »