28 Mar 2024, 18:05:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में कोरोना हुआ बेकाबू, मरीजों की संख्या 56 हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 12:03AM | Updated Date: Jun 22 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3630 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज कोरोना से 77 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2112 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56,746 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7725 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। 
 
 दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 56746 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3630 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में आज कोरोना से 77 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2112 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7725 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 31294 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। दिल्ली में 23340 अभी एक्टीव केस हैं। वहीं जोखिम क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) की संख्या 249 है। दिल्ली में अबतक कोरोना की 3 लाख 51 हजार 909 लोगों की जांच हुई है, वहीं आज 17533 लोगों की आज जांच हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »