29 Mar 2024, 11:54:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

व्हील्सआई ने शुरू की राष्ट्रीय आपातकालीन ट्रक मरम्मत सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 6:18PM | Updated Date: Jun 21 2020 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ट्रक मालिक और ट्रक ड्राइवरों के लिए व्हील्सआई ने आपातकालीन मेंटेनन्स और मरम्मत सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस सेवा को शुरू करने के लिए 2000 से अधिक मैकेनिकों के साथ और 500 से अधिक ट्रक मरम्मत करने वाली दुकानों के साथ समझौता किया गया है। यह कार्यक्रम ट्रक मालिकों को बेहतर सर्विस सेंटर या कुशल मेकैनिकों से जोड़ता है। उसने कहा कि यह सेवा देश के 15 राज्यों में उपलब्ध है। व्हील्सआई पूरे भारत में बड़े पैमाने पर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है और कई मरम्मत की दुकानों और मेकेनिकों को अपने नेटवर्क में जोड़ रहा है। यह सेवा आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा सहित और भी कई सभी राज्यों से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उपलब्ध है। 
 
कंपनी के प्रवक्ता सोनेश जैन ने कहा कि ट्रक मालिकों और ट्रक चालकों के लिए उनकी यात्रा के दौरान मरम्मतों की समस्याओं का सामना करना आम बात है। हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के बाद से स्थिति एक प्रतिकूल मोड़ ले चुकी है। चूंकि कई मरम्मत केंद्र बंद हो गए हैं और श्रमिकों की कमी है, इसलिए ट्रक ड्राइवरों के लिए चुनौती कई गुना बढ़ गई है। इस पहल के साथ उनकी कंपनी सभी ट्रक वालों को बेहतर सेवा के साथ सशक्त बनाना चाहती है जो अंतत:, उनकी व्यापार  की मदद करेंगे। यह समाधान ट्रक मालिकों  को सक्षम सर्विस सेंटर या कुशल मेकैनिकों से जोड़ेगा। प्रतिक्रिया अब तक बहुत सकारात्मक रही है और आने वाले समय में हम इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »