29 Mar 2024, 11:57:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ऑनलाइन योगाभ्यास के नवाचार से शुरू हुआ कोरोना जागरूकता सप्ताह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 5:51PM | Updated Date: Jun 21 2020 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के डूंगरपुर में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के माध्यम से नवाचार करते हुए कोरोना जागरूकता अभियान के प्रथम दिवस को योग दिवस के रूप में मनाया गया। ‘योग भगाए रोग‘ की टैग लाइन के साथ आयुष मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार योग दिवस को अपने-अपने घर पर ही योगाभ्यास, प्राणायाम, आसन करते हुए कोरोना जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया।
 
जिला प्रशासन सूचना, प्रौद्योगिकी विभाग एवं जिला आयुर्वेद विभाग के संयुक्त प्रयासों द्वारा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जिला आयुर्वेद विभाग के द्वारा तैयार पीपीटी एवं विडियों तथा लाईव एप के माध्यम से योगाभ्यास-प्राणायाम-करवाया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री काना राम, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कृष्ण पाल सिंह चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने भी ऑनलाइन जोड़ते हुए योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »